Uttarakhand Weather: मौसम खराब रहने की संभावना, तेज हवा के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

0
42


उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। जबकि, कल पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं।

इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here