Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित - शिक्षा मंत्री दी...

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित – शिक्षा मंत्री दी बधाई

579 छात्र- छात्राएं हुए सम्मिलित

संस्कृत मंत्री ने बताया कि इस साल परिषदीय परीक्षा में कुल 1579 छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए। इसमें से हाईस्कूल में 634 जबकि इंटरमीडिएट में 945 छात्र- छात्राएं शामिल थे। विभागीय मंत्री ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को जीवन में निराश न होने की सलाह देते हुए फिर से तैयारी में जुटने को कहा।

10वीं बोर्ड परीक्षा में ये रहे अव्वल

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में जय पपने, दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी ने 87.4 फीसदी अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

12वीं में ये रहे अव्वल

12वीं में अजय थोता, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ झांजण पौड़ी ने 82.4 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments