नंदी देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

0
292


हल्द्वानी आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा और मृतका का मोबाइल सहित अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की परचून की दुकान है और आरोपी 4 मई को दोपहर में महिला से बीड़ी लेने गया था तो उस समय हत्यारोपी की महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसका बदला लेने के लिए रात में आरोपी ने महिला के घर में जाकर उसकी हत्या कर दी।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 4 मई को मोटहल्दु के पास नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हत्या आरोपी मनोज पूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ना होने के कारण मुखबीर तंत्र को एक्टिवेट कर लगभग 100 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंची है। पुलिस के इस खुलासे पर एसएसपी ने 5000 के इनाम की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here