भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष ने किये बेटी की विवाह के सभी प्रोग्राम रद्द।

0
45


उत्तराखंड में भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी का उत्तर प्रदेश के मुस्लिम युवक से होने वाले विवाह के सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए गए।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर किरकिरी और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद लड़की के पिता यशपाल बेनाम को यह फैसला लेना पड़ा।

सोशल मीडिया पर तो इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं चल ही रही थी आज कई राज्यों के हिंदूवादी संगठन पौड़ी पहुंच गए और इसका जमकर विरोध किया।जिसे देखते हुए इस शादी के होने वाले सभी प्रोग्रामों को रद्द कर दिया गया है।

यशपाल बेनाम ने कहा सभी कार्यक्रम को रोक रहा हूँ ।

सोशल मीडिया पर अनगिनत पोस्ट इस शादी को लेकर वायरल हो रही है जिसमें शादी का कार्ड हर पोस्ट में दिखाई दे रहा है ।

सोशल मीडिया पर इस को लेकर जमकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि देश प्रदेश को द केरला स्टोरी देखने का ज्ञान देने वाली भाजपा को पहले अपनी घर की बेटियों को द केरला स्टोरी दिखानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर यूजर शादी को लेकर बधाई देते हुए तंज कस रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here