केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, 7 लोग हुए घायल

0
37


रूद्रप्रयाग : यात्रा की वजह से आजकल उत्तराखंड में दुर्घटना के मामले काफी बढ़ रहे हैं। हर दिन कोई न कोई हादसे हर रोज हो रहे हैं।
आज सुबह करीब मुख्यालय के से 4 किमी दूर केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण के समीप दो वाहनों में आपस में टक्कर हो गई। सूचना मिलते पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

जहाँ पर 7 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि दोनों वाहनों में टक्कर होने के कारण यातायात अवरूद्ध हो गया। जो पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर दोनों वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से खोला गया। घायलों के बारे में अभी स्पष्ट जनकारी प्राप्त नहीं हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here