गुरुवार को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार, 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 23 को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। 24 व 25 जून को भी पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने यात्रा को लेकर भी अलर्ट किया है। लोगों से मौसम का अपडेट लेने और बारिश में यात्रा टालने की सलाह दी है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24-25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। यह प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय भी है। नॉर्थ वेस्ट मॉनसून महाराष्ट्र के आसपास है, वहीं साउथ वेस्ट मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों में पश्चिम यूपी तक पहुंचने का अनुमान है।
