Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखंडदो तीर्थयात्रियों की मौत, बद्रीनाथ- केदारनाथ हाईवे पर सड़क हादसा

दो तीर्थयात्रियों की मौत, बद्रीनाथ- केदारनाथ हाईवे पर सड़क हादसा

ये हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास हुआ है। खबर है कि यहां यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि 18 जून को दिल्ली से कुछ लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। DL 14 C 5070 नंबर की एक होंडा अमेज में यात्री सवार थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और गहरी खआई में समा गई।

इस हादसे में जतिन डागर पुऔर उनकते मित्र विशाल की दर्दनाक मौत हो गई। घर वालों ने फोन किया लेकिन हादसे की वजह से वो फोन नहीं उठा रहे थे। घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। इसके बाद पुलिस ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments