The Kerala Story Ban: फिल्म हुई बैन तो फूटा ‘केरल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर का गुस्सा, बोले- हम लीगल एक्शन लेंगे

0
113


‘द केरल स्टोरी’ सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं। तमिलनाडु में तो सिनेमाघरों के मालिकों ने स्क्रीनिंग तक पर रोक लगा दी है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘बंगाल में शांति बनाए रखने’ और ‘हिंसा की किसी भी घटना से बचने’ के लिए फिल्म पर बैन लगा दिया है। ऐसे में अब ‘द केरल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान जारी किया है। पढ़िए क्या बोले मेकर्स।

विपुल अमृतलाल शाह ने तमिलनाडु सरकार से अपील की है। प्रोड्यूसर ने कहा, ‘फिल्म पर एक आदमी की वजह से रोक लगाई गई है। ये गलत है। कोर्ट से क्लियरेंस मिलने के बाद भी फिल्म को रोका जा रहा है। हम इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। हम लीगल लड़ाई लड़ेंगे।’ इतना ही नहीं, ‘द केरल स्टोरी’ को एजेंडा या प्रोपेगंडा बताने वालों को भी मेकर्स ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, ‘ये देश का मुद्दा है जिसे हमने सिनेमा पर दिखाया।’

कांग्रेस सरकार से किया निवेदन

फिल्म की सफलता पर प्रोड्यूसर ने कहा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद। हम चाहते हैं कि देश की ज्यादा से ज्यादा जनता इस फिल्म को देखे क्योंकि इस फिल्म का विषय बेहद महत्वपूर्ण है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस फिल्म के बारे में बात की है। इस फिल्म को नेशनल लेवल पर इग्नोर नहीं किया जा सकता है। मैं तमिलनाडु की डीएमके और कांग्रेस की सरकार से निवेदन करता हूं कि तमिलनाडु में इस फिल्म को कल सुबह रिलीज करें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here