दिल्ली एवम् देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री के पार।

0
244


देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. हीटवेव ने गर्मी के असर को बढ़ा दिया है।

वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।  वहीं, मंगलवार के लिए भी दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के पश्चिम राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में रविवार को भीषण गर्मी के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति कल भी बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि 23 से 25 मई के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है।

हालांकि अच्छी खबर यह है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 23 से 25 मई के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है और आंधी आ सकती है. इससे तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here