Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedसंदिग्ध वेबसाइट्स पर कडी निगरानी हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित...

संदिग्ध वेबसाइट्स पर कडी निगरानी हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को भी कराया निष्क्रिय

 

संदिग्ध वेबसाइट्स पर कडी निगरानी हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को भी कराया निष्क्रिय

 

उत्तराखण्ड में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में हेली बुकिंग फ्रॉड से जुड़े गिरोहों पर सख्त प्रहार करते हुए अब तक 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक, 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर और 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को निष्क्रिय कराया गया है।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं चारधाम यात्रा की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार हर अपडेट ले रहे हैं, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
दरअसल, हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान खासतौर पर केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की आड़ में साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं। ये फर्जी वेबसाइट्स, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर श्रद्धालुओं को सस्ते टिकट और आसान बुकिंग का लालच देते हैं, जिससे कई लोग आर्थिक ठगी का शिकार हो जाते हैं।
इसी खतरे को देखते हुए STF ने व्यापक स्तर पर साइबर मॉनिटरिंग अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के नेतृत्व में “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम” का गठन किया गया है, जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

सोशल मीडिया पर सख्ती
STF की कार्रवाई के तहत अब तक 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक को टेकडाउन कराया जा चुका है। साथ ही 52 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराने के लिए दूरसंचार विभाग (DOT) को अनुरोध भेजा गया है।

संदिग्ध वेबसाइट्स पर निगरानी
हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को चिन्हित कर संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है।
संगठित गिरोह पर भी केस दर्ज
STF ने एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक राज्य से संचालित 147 लिंक ऑपरेटरों और 27 फर्जी मोबाइल धारकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

एसएसपी STF अजय सिंह ने श्रद्धालुओं से स्पष्ट अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट
👉 www.heliyatra.irctc.co.in⁠
के माध्यम से ही करें।
साथ ही व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक नंबर +91-8394833833 पर “Yatra” मैसेज भेजकर ही प्रक्रिया पूरी करें और प्राप्त चैटबॉट निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप संदेश के जरिए टिकट बुक करने का प्रयास न करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

STF ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

बता दे चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए STF की यह कार्रवाई सरकार की सक्रियता और सतर्कता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री के सीधे निर्देशन और निगरानी में चल रही इस मुहिम से साइबर अपराधियों पर कड़ा संदेश गया है और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments