Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखंडश्रीनगर: श्रीनगर: मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ थी भागने की प्लानिंग,...

श्रीनगर: श्रीनगर: मुस्लिम समुदाय के युवक के साथ थी भागने की प्लानिंग, जमकर हुआ हंगामा।

श्रीनगर गढ़वाल का व्यापार सभा व समाजिक कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही पुलिस से इस तरह के मामलों पर रोक लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में बाहर से पहाड़ों की ओर विशेष समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं लेकिन उनका सत्यापन नहीं किया जा रहा है।

मामला फिर सामने आने पर दी आंदोलन की चेतावनी

बाहरी लोग पहाड़ों का शांत वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से लव जिहाद जैसे मामले श्रीनगर पर न हो सके इसे रोकने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस तरह का मामला फिर संज्ञान में आता है तो उग्र विरोध देखने को मिलेगा।

मामले को लेकर रवि सैनी कोतवाली प्रभारी श्रीनगर का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी तरह की कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था खराब न हो इसकी कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments