बचाव दल के लिए बनाया जा रहा प्रोटेक्शन अंब्रेला, श्रमिकों को बचाने की जंग जारी

0
29


सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान जोखिम में है। उन्होंने बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। तमाम अड़चनों, बाधाओं के बावजूद बचाव कर्मी श्रमिकों को सही सलामत सुरंग से बाहर लाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अब टनल के अंदर काम कर रहे बचाव दल के लोगों के लिए प्रोटेक्शन अंब्रेला बनाया जा रहा है। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि ये बचाव टीम की सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है।

चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान (Uttarkashi Tunnel Rescue Operation) चल रहा है। 14 दिनों से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों की सेहत ठीक है। उन्हें लगातार पाइप के जरिए खाना दिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है सभी मजदूर जल्द ही सकुशल बाहर आ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here