खबर हल्द्वानी छात्र संगठन एनएसयूआई ने मशाल जुलूस निकालकर उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग

0
47


आज फिर सीबीआई जांच की मांग को लेकर कुमाऊ के द्वार हल्द्वानी से छात्र संगठन एनएसयूआई ने मशाल जुलूस निकालकर पुन: आंदोलन शुरू किया
उत्तराखंड में पिछले दिनों लगातार लगभग हर विभाग में भर्ती घोटाले सामने आए जिसके लिए लगातार युवा सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं
पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार एनएसयूआई द्वारा हल्द्वानी में धरना स्थल बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक मशाल जुलूस निकाला गया। छात्र संगठन की मांग है कि सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराई जाए,लगातार उत्तराखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार द्वारा छला जा रहा है जो असहनीय है।

इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा हैं कि”भाजपा सरकार युवा मुख्यमंत्री के पोस्टरों का सहारा लेकर सिर्फ चेहरा प्रदर्शन कर रही है,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर युवा हित के लिए सोचते तो उन्हें सीबीआई जांच अब तक करा देनी चाहिए थी,कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए काम कर रही है और शायद उन्हीं के दबाव में सरकार चल रही हैं।

इस दौरान छात्र संगठन के साथ प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि “एनएसयूआई छात्रों का संगठन है जो हमेशा छात्र हित के लिए आंदोलन करता आया है,राज्य में युवाओं की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

दिन रात मेहनत कर रहे युवाओं के लिए एक परीक्षा का भी सफल आयोजन राज्य के भीतर ना होना भाजपा सरकार की नाकामी का प्रमाण पत्र है,चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि समय रहते सीबीआई जांच नहीं कराते तो छात्र संगठन एनएसयूआई और युवा कांग्रेस सड़कों पर व्यापक एवं उग्र आंदोलन करेगा ।

इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्षा मीमांसा आर्य,गौरव बजेला,भूपेंद्र कोरंगा,शैलेंद्र दानू रक्षित बिष्ट, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here