उत्तरकाशी के राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पांच छात्रों ने UGC NET उत्तीर्ण कर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया

0
11


उत्तरकाशी के राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पांच छात्रों ने UGC NET उत्तीर्ण कर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया

सीमांत जनपद उत्तरकाशी के प्रतिष्ठित राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय (RCU PG College) के नाम एक और सुनहरी उपलब्धि दर्ज हुई है। महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पांच होनहार छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) उत्तीर्ण कर संस्थान और जिले का मान बढ़ाया है।
विभाग के छात्र नवनीत कुकरेती ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त किए और नेट के साथ-साथ जेआरएफ (JRF) क्वालीफाई कर बड़ी सफलता हासिल की। इनके साथ ही अन्य चार विद्यार्थियों ने भी अपनी मेहनत से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की:
नवनीत कुकरेती (NET + JRF)
विशाखा (NET)
रमनदीप शाह (NET)
अजीत सिंह (NET)
रोबिन सिंह रावत (NET)
इतिहास विभाग की इस शानदार सफलता पर विभाग प्रभारी डॉ. रमेश सिंह, प्राध्यापक डॉ. अंजना रावत एवं डॉ. शिवम राज चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के प्राध्यापकों के बेहतर मार्गदर्शन, उच्च स्तरीय शिक्षण शैली और निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों के सहयोग के बिना इस कठिन परीक्षा को पास करना संभव नहीं था।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत ने इतिहास विभाग की इस सामूहिक सफलता को कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तरकाशी के छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अपनी जगह बना रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विभाग के सभी शिक्षकों और सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ‎<This message was edited>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here