Monday, September 7, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री धामी ने  अपने निजी आवास नगला तराई से 06 बायो शौचालय...

मुख्यमंत्री धामी ने  अपने निजी आवास नगला तराई से 06 बायो शौचालय वैनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद चंपावत के लिए रवाना किया। ​

​मुख्यमंत्री धामी ने  अपने निजी आवास नगला तराई से 06 बायो शौचालय वैनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद चंपावत के लिए रवाना किया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने निजी आवास नगला तराई से 06 बायो शौचालय वैनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद चंपावत के लिए रवाना किया। यह पहल रेकिट और प्लान इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत की गई है।

इस पहल का उद्देश्य आगामी पूर्णागिरि मेले सहित जनपद चम्पावत में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों के दृष्टिगत स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।

रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के तहत पूर्णागिरि मेले हेतु मोबाइल टॉयलेट वैनें उपलब्ध कराई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा प्राप्त हो सके।

इन छह वैनों में चार महिला एवं चार पुरुष शौचालयों के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी उपलब्ध हैं। ये मोबाइल बायो शौचालय वैनें मेले में स्वच्छता प्रबंधन को नई दिशा प्रदान करेंगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री श्री अनिल कपूर (डब्बू), नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा रेखा देवी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी श्री कस्तूभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments