Kanpur Nikay Chunav: कानपुर में छाया ‘योगी’ मैजिक, भाजपा ने महापौर पद पर बढ़ाया जीत का अंतर, बना नया रिकॉर्ड

0
96


कानपुर निकाय चुनाव के परिणामों ने साफ कर दिया है कि शहर में योगी मैजिक चला ही नहीं बल्कि पूरी तरह छा गया। जहां महापौर पद पर जीत का अंतर बढ़ा वहीं पार्षदों की भी पांच सीट ज्यादा जीतीं।

निकाय चुनाव के परिणामों ने साफ कर दिया है कि शहर में योगी मैजिक चला ही नहीं बल्कि पूरी तरह छा गया। जहां महापौर पद पर जीत का अंतर बढ़ा वहीं पार्षदों की भी पांच सीट ज्यादा जीतीं। सपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में चाहे जितने आरोप लगाए हों लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने जनता के सामने अपनी जो बात रखी, उस पर मतदाताओं ने भी स्वीकृति की मुहर लगा दी।
ट्रिपल इंजन की सरकार की जो बात मुख्यमंत्री ने कही थी, मतदाताओं ने भी उसे स्वीकारा। खुद सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने इसे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी, मेहनत, नीतियों की जीत बताया।

उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक उनके तीन वार्ड बढ़े हैं। उत्तर जिले में पार्टी ने 35 वार्ड जीते हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी, योगी की लहर है। वहीं दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या ने कहा कि उनके जिले में 28 सीटें जीती हैं। उनके अनुसार आम मतदाता के दिल दिमाग में कमल चुनाव चिह्न बस गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here