Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा के दौरान सावधान रहें। उत्तराखंड के 6 जिलों की...

चारधाम यात्रा के दौरान सावधान रहें। उत्तराखंड के 6 जिलों की मौसम ख़राब के आसार

20 May मैदानी इलाकों में लोग मौसम बदलने का इंतजार कर रहे हैं, यह इंतजार अगले हफ्ते तक खत्म हो सकता है।

इस दौरान प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी सूचना दी है। उत्तराखंड के छह जिलों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में लोग मौसम में बदलाव होने का इंतजार कर रहे हैं, यह इंतजार अगले हफ्ते तक खत्म हो सकता है।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज जिन जिलों में मौसम खराब रहेगा, उनमें से तीन जिले चारधाम यात्रा का केंद्र हैं। बारिश के चलते यात्रा पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के चलते भूस्खलन और रोड ब्लॉक की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यात्रियों को मौसम से जुड़ी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा जारी रखने को कहा गया है। आगामी 22 मई और उसके बाद मौसम विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments