झगड़े के दौरान बेटे का बचाव करने आई मां के सिर पर लगा पत्थर।

0
35


Chamoli : झगड़े के दौरान अपने बेटे का बचाव करने आई मां की सिर पर पत्थर लगने से मौत हो गई। आरोपित को नारायणबगड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

शम्भू प्रसाद पुत्र इतवारी राम निवासी ग्राम जुनेर पटवारी क्षेत्र नारायणबगड़ द्वारा तहरीर देकर बताया कि 11अप्रैल को गांव के ही गजेन्द्र एवं राकेश लाल ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच बचाव करने शम्भू प्रसाद की माता पुष्पा देवी मौके पर आई तो गजेन्द्र ने पत्थर मार दिया जो पुष्पा देवी के सिर पर लगा और वह बेहोश हो गईं।

पुष्पा देवी को उपचार हेतु दून अस्पताल लाया गया। जहां पुष्पा देवी की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद शम्भू प्रसाद द्वारा राजस्व उप निरीक्षक नारायणबगड़ में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पंजीकृत अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना राउनि नारायणबगड़ द्वारा की गई और 22 अप्रैल को अभियोग अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस के सुपुर्द की गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए तथा पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। लगातार प्रयास करने के बाद आरोपित गजेन्द्र पुत्र मोहन टम्टा निवासी ग्राम जुनेर को पन्ती (नारायणबगड़) से गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here