कार को बचाने के चक्कर में गहरे गड्ढे में पहुंची रोडवेज बस ड्राइवर की सूझबूझ से बची 41 यात्रियों की जान।

0
38


आज एक बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर मुजफ्फरनगर जा रही थी। हरिद्वार रोड पर शेरपुर गांव के पास अचानक ही एक कार को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे बने एक बड़े गड्ढे में चली गई ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बस की कार से टक्कर होने से बाल-बाल बच गई अगर टक्कर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई।

लेकिन गड्ढे में बस के जाने से 4 यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर एंकर रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र मैं हरिद्वार रोड पर शेरपुर गांव के पास हरिद्वार की ओर से आ रही एक बस एक कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई।

गहरे गड्ढे में जाने से 4 यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को भी सर में चोट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here