श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित

0
42


शुक्रवार को कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रो. डाॅ. ए.के. डोबरियाल, डीन स्कूल आॅफ लाइफ साइंसेज़, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव, एसजीआरआर विश्वविद्यालय प्रो डाॅ कुमुद सकलानी, डायरेक्टर एकेडमिक व कार्यशाला संयोजक ने संयुक्त रूप से किया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. डाॅ एके डोबरियाल का स्वागत एवम् अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता प्रो डाॅ एके डोबरियाल ने विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि हर डिग्री के साथ 30 घण्टे का समाजसेवा का एक लघु कोर्स एनएपी में अनिवार्य है। जो छात्र-छात्राओं को ज्ञानवान बनाने के साथ साथ जिम्मेदार नागरिक व आकर्षक व्यक्तित्व भी प्रदान करता है। कुलसचिव ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी के अन्तर्गत नए पाठ्यक्रमों की संरचना की गई है, यह बेहद प्रभावी एवम् छात्र-छात्रों के लिए लाभकारी है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले दिन नई शिक्षा नीति-2020 (एन.ई.पी.-2020) के सुगम क्रियान्वयन की बात विशेषज्ञों ने जोर देकर कही। विशेषज्ञों ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू कर विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। इन बदलावों से छात्र-छात्राओं व विश्वविद्यालय दोनों को ही लाभ मिलेगा। कार्यशाला में समग्र शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं के समग्र कौशल विकास के माॅडल को भी विशेषज्ञों ने रेखांकित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here