Uttarakhand News : कांग्रेस पार्टी का वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

0
49


सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता श्यामपुर गढ़ी मयचक में एकत्रित हुए। उन्होंने वहां वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूनगर श्यामपुर के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने सरेराह सुरेंद्र नेगी को पीटा।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट के साक्ष्य होने के बावजूद अभी तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं की गई है। कहा कि सरकार वित्त मंत्री को बर्खास्त करें और उनकी गिरफ्तारी की जाए।

प्रदर्शन करने वालों में गजेंद्र विक्रम शाही, मनोज गुसाईं, बलदेव सिंह नेगी, बिट्टू त्यागी, रश्मि किरण कपूरवान, पूनम सेमवाल, शकुंतला देवी, सरस्वती रतूड़ी, सुनीता देवी, उर्मिला राणा, मंजू राणा, आशा पुरोहित, मीना गैरोला, विनीता देवी, गीता देवी आदि शामिल रहे। उधर, छिद्दरवाला चौक पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी के नेतृत्व में वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

मौके पर राकेश कंडियाल, किरन राणा, प्रीति शर्मा, पूजा बिष्ट, अंजलि कश्यप, कोमल, रीता देवी, रूबी देवी, राधा, सुलोचना देवी, पुष्पा देवी, गुड्डी, सीता, उत्तरा चौहान, गजेंद्र विक्रम शाही, जितेंद्र त्यागी, कमल रावत, हरि सिंह राणा, भजन सिंह चौहान, सुनीता, उषा देवी, हेमा देवी, सरोज देवी, मीनाक्षी थापा, सकुंतला देवी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here