Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखंडबद्रीनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 20 हजार तीर्थयात्री

बद्रीनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 20 हजार तीर्थयात्री

चारधाम दर्शन को उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सीएम धामी गंभीर

मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव को मॉनिटरिंग के निर्देश

सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं

बद्रीनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 20 हजार तीर्थयात्री

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं। चुनावी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार यात्रा व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं

धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन का ही परिणाम है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। चारों धामों की यात्रा हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष की यात्रा भी नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री, बद्रीनाथ में ही तीन दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

पंजीकरण आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 मई तक केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 8 लाख 32 हजार 681 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। तीन अन्य धामों बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारों धामों के लिए कुल 24 लाख 42 हजार 276 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments