नए सब स्टेशन का निर्माण होने से इनके आसपास के क्षेत्र में सीएम सौर स्वरोजगार योजना के तहत लगने वाले सोलर प्लांट को लाभ मिलेगा..  

0
105


 

नए सब स्टेशन का निर्माण होने से इनके आसपास के क्षेत्र में सीएम सौर स्वरोजगार योजना के तहत लगने वाले सोलर प्लांट को लाभ मिलेगा..

 

तैयारीः देहरादून समेत चार शहरों का पावर सप्लाई सिस्टम सुधरेगा
उत्तराखंड के चार शहरों के पावर सप्लाई सिस्टम में बड़ा सुधार होगा। ऊर्जा निगम ने इसके लिए यमकेश्वर, अगस्त्यमुनि, जोशीमठ और देहरादून में नए सब स्टेशन मंजूर कर दिए हैं। इसके साथ ही, चारों स्थानों पर 33/11 केवी सब स्टेशन के निर्माण को टेंडर भी जारी कर दिए।

33/11 केयी के सब स्टेशनों का निर्माण नहीं होने से ऐसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हो रही है। लो वोल्टेज के साथ ही बार-बार ब्रेक डाउन की दिक्कत आ रही है। ऐसी लाइन में फॉल्ट अधिक आते हैं। कर्मचारियों पर बड़े क्षेत्र की सप्लाई देखने का अतिरिक्त दबाव भी रहता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा निगम ने 33 केवी सब स्टेशन टोला गमकेश्वर पौड़ी, बचण्स्यूं अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग, पाखी पीपलकोटी जोशीमठ और देहरादून के सहसपुर सब स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

 

सीएम सौर स्वरोजगार योजना में मिलेगा लाभ

नए सब स्टेशन का निर्माण होने से इनके आसपास के क्षेत्र में सीएम सौर स्वरोजगार योजना के तहत लगने वाले सोलर प्लांट को लाभ मिलेगा। आसपास के 10 किमी क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाए जा सकेंगे। अभी पुराने सब स्टेशन ओवरलोड होने के कारण यहां नए सोलर प्लांट को मंजूरी नहीं मिल पा रही है।

 

पावर सप्लाई सिस्टम मजबूत करने के। GG किए जा रहे है। लिए हरसंभव प्रयास । नए सब स्टेशन के निर्माण के साथ ही नई बिजली लाइनों को विस्तार दिया जा रहा है। कैपेसिटर बैंक लगाने के साथ ही बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है: अनिल कुमार, एमडी-यूपीसीएल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here