Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखंडआज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है : मुख्यमंत्री...

आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने गोमतीनगर, लखनऊ में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित ‘बैठक’ में किया प्रतिभाग

2014 से एकतरफा समर्थन आप सभी राजनाथ सिंह को देते आए हैं और आगे भी निश्चित ही देंगे। राजनाथ सिंह जी का उत्तराखंड के लोगो से विशेष प्रेम है:धामी

उत्तर प्रदेश में डबल इजन की सरकार का कार्य ऐतिहासिक, एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में माफिया, गुंडों का राज हुआ करता था। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ गया है

कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आम जनता का अधिकार छीन कर अपने चहते वोट बैंक को देना चाहता हैं

समाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य की शिक्षा मुझे लखनऊ से मिली है:धामी

आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है : मुख्यमंत्री धामी

सपा और बसपा की सरकारों में माफिया, गुंडों का राज हुआ करता था: मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस, सपा अपनी हार देखकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही हैं : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमतीनगर, लखनऊ में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी श्री राजनाथ सिंह जी के पक्ष में आयोजित ‘बैठक’ में प्रतिभाग किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। 20 मई को यहां मतदान होना है। 2014 से एकतरफा समर्थन आप सभी राजनाथ सिंह को देते आए हैं और आगे भी निश्चित ही देंगे। राजनाथ सिंह जी का उत्तराखंड के लोगो से विशेष प्रेम है। उनके कामों की गूंज आज भी सुनाई देती है। रक्षा मंत्री के रूप में भी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लखनऊ में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा 10 सालों में लखनऊ पूरा बदल गया है। पहले और आज के लखनऊ में बड़ा अंतर आया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनाथ सिंह जी ने चुनाव को गति दी थी। *समाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य की शिक्षा मुझे लखनऊ से मिली है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। G 20 सम्मलेन भारत में हुए, उसमें से तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है। जिन योजनाएं से गरीबों का कल्याण हुआ ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है। आज पहाड़ो में हर घर नल, नल से जल को जोड़ा गया है। उत्तराखंड के लोगो ने मोदी जी को अपना समर्थन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की चर्चा सम्पूर्ण देश में हो रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। *उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में माफिया, गुंडों का राज हुआ करता था। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ गया है*। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चार धाम हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण, रेलवे लाइन का निर्माण कार्य, हवाई सेवाओं का विस्तार, रोप-वे का कार्य, मानसखंड मंदिर माला मिशन का विकास कार्य जारी है। चार धाम विकसित होकर आगे बढ़ रहे हैं तो मानसखंड का विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा एक ओर प्रधानमंत्री देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग, मुस्लिम पर्सनल लॉ को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आम जनता का अधिकार छीन कर अपने चहते वोट बैंक को देना चाहता हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर बाहर हैं और केजरीवाल अभी-अभी छूट कर जेल से वापस आए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा अपनी हार देखकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही है।
इस दौरान श्री टी.एस गंगवार, के.एन चंदोला, मेयर सुषमा खर्कवाल, गणेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments