अब इन स्पीड ब्रेकरों के कारण रात्रि में शराब पीकर या तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को घण्टाघर से गुजरते वक्त अपनी गति पर नियंत्रण करना ही होगा  

0
142


अब इन स्पीड ब्रेकरों के कारण रात्रि में शराब पीकर या तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को घण्टाघर से गुजरते वक्त अपनी गति पर नियंत्रण करना ही होगा

दुर्घटनाओं पर लगाम लगायेंगे घण्टाघर पर बने स्पीड ब्रेकर
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयास दून वासियों को दिलायेंगे राहत
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की ओवर राइडिंग के खिलाफ चल रही मुहिम में कुछ दिनों पहले ही घण्टाघर पर बनाये गये स्पीड ब्रेकरों के उचित परिणाम समाने आ रहे है। देखा जाये तो स्पीड ब्रेकर कई मायने में सही भी ठहरायें जायेंगे। रात्रि में ओवर स्पीड के कारण कई दुर्घटनायें सामने आती है। ऐसी ही दुर्घटनाआें पर लगाम लगाने के लिये अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में जनमानस के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर के मुख्य मार्ग चौराहों आदि संवेदनशील स्थानों सहित घण्टाघर पर स्पीड ब्रेकर बनाये गये थे। इन स्पीड ब्रेकरों के कारण रात्रि में शराब पीकर या तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को घण्टाघर से गुजरते वक्त अपनी गति पर नियंत्रण करना ही होगा। इससे कई मायने में आम जनता को काफी फायदा होगा। अगर पर्यटक दृष्टि से देखा जायें तो देहरादून एक पर्यटक स्थल है और घण्टाघर स्थित पल्टन बाजार देहरादून का एक बड़ा बाजार कहता है। देहरादून हर हफ्ते कई हजार पर्यटक घुमने आते, जिनमें कई पर्यटक पल्टन बाजार जरूर आते। पहाड़ों का रूख करें तो कई लोग ऐसे भी है जो देहरादून पहली बार आते है, जिनमें कई लोग ऐसे भी है जिन्हें यातायात के नियमों का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं होता और वो इन तेज गति से आने वाले वाहनों का शिकार हो जाते है। देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयास दून वासियों को सुकून दिलाने के काफी है। घण्टाघर पर बने इन स्पीड ब्रेकरों से राजधानी वासियों को रात्रि में शराब पीकर व तेज गति से वाहन चलाने वालें चालकों पर लगाम लगेंगी बल्कि दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक कमी आयेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here