Saturday, September 5, 2026
Homeउत्तराखंडविकसित उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, केंद्र से मिली 2355 करोड़ की...

विकसित उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, केंद्र से मिली 2355 करोड़ की मदद,पर्वतीय विकास को नई उड़ान, ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ के तहत मिली बड़ी राशि

विकसित उत्तराखंड की ओर बड़ा कदम, केंद्र से मिली 2355 करोड़ की मदद,पर्वतीय विकास को नई उड़ान, ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ के तहत मिली बड़ी राशि

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत किये है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 71.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। जबकि इसी योजना में संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 2283.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों स्वीकृति के बाद भारत सरकार, राज्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026- 27 के दौरान इस योजना के तहत कुल अब तक 2355.54 करोड़ रुपए प्रदान कर चुकी है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुसार राज्य को विकसित भारत में अग्रणी राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments