Saturday, September 5, 2026
HomeUncategorized मंत्री गणेश जोशी ने बुरांशखण्डा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना...

 मंत्री गणेश जोशी ने बुरांशखण्डा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री गणेश जोशी ने बुरांशखण्डा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

देहरादून, 18 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ₹170.20 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा बुरांशखण्डा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में ₹45 लाख की लागत से निर्मित टिन शेड एवं रेलिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं सुवाखोली स्थित माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर में ₹42.80 लाख की लागत से टिन शेड एवं रेलिंग निर्माण कार्य, सुवाखोली में ₹10.49 लाख की लागत से टॉयलेट निर्माण कार्य, बिचली कफलानी मोटीधार मार्ग में ₹25.30 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य तथा मोटीधार/टिम्पणी धार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ₹46.61 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुवाखोली में प्रस्तावित बिजलीघर निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में अधिक से अधिक पॉलीहाउस स्थापित करने, जियो टैंक एवं कृषि उपकरण वितरित करने तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग को सड़क निर्माण के दौरान दुर्घटना का कारण बन रहे पेड़ों की चिन्हित कर आवश्यक कटान एवं छंटाई करने के निर्देश दिए गए।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मोटीधार-मसराना मोटर मार्ग, सुवाखोली-सरोना-चामासारी-लोहारीगढ़ मार्ग तथा क्यारा-धनौल्टी मोटर मार्ग सहित अन्य लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एमडीडीए अधिकारियों को सुवाखोली के शौचालयों के जीर्णोद्धार सहित अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता से करने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुरांशखण्डा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान नाली कला अरविंद राणा, सदस्य क्षेत्र पंचायत बुरांस खंडा आंशिका देवी, ग्राम प्रधान मोटीधार प्रेम कोहली, मोहन सिंह, पूरण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments