Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedकुमाऊं से तीसरी बार सरकार का संकल्प, धामी के 4 साल बेमिसाल

कुमाऊं से तीसरी बार सरकार का संकल्प, धामी के 4 साल बेमिसाल

 

कुमाऊं से तीसरी बार सरकार का संकल्प, धामी के 4 साल बेमिसाल

 

 

उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में 21 मार्च को एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में पहुंच रहे हैं। इस जनसभा के जरिए भाजपा कुमाऊं की विधानसभा सीटों को साधने के साथ ही कांग्रेस के गढ़ को कमजोर करने की कोशिश करेगी जो कुमाऊं के 6 जिलों में मिशन 2027 की शुरुआत भी होगी। बताया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की संभावना है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को कांग्रेस के गढ़ से बड़ी जनसभा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से मिशन 2027 का शंखनाद करेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। इससे पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह भी राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर हरिद्वार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल के सात जिलों की विधानसभा सीटों को साधते हुए मिशन 2027 का शंखनाद किया था इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य को बड़ी सौगात भी दी थी। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊं मंडल के 6 जिलों की 29 सीटों में से 18 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था अब भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में कमजोर पड़ी सीटों को मजबूत करने में जुट गई है 21 मार्च कों हल्द्वानी के इंटर कॉलेज ग्राउंड में होने वाली जनसभा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्सा था उसे समय राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकि आज वह देश के रक्षा मंत्री हैं और सेना में देश की सेवा करने वाले सैनिक बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ऐसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री का हल्द्वानी में आना देश की जनता साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी ऊर्जा देगा..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments