कहा है उर्मिला आरोप लगाकर फरार एसपी सिटी ए के सिंह बोले उनकी पूरी सुरक्षा हमारी गारंटी

0
16


कहा है उर्मिला आरोप लगाकर फरार एसपी सिटी ए के सिंह बोले उनकी पूरी सुरक्षा हमारी गारंटी

 

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक मामले में आरोप लगाकर फरार चल रही फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में हरिद्वार के एसपी सिटी एस.के. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि उर्मिला सनावर की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है और उन्हें बिना किसी डर के जांच में सहयोग करना चाहिए।
एसपी सिटी ने कहा कि यदि उर्मिला सनावर के पास मामले से जुड़े कोई भी साक्ष्य या जानकारी है तो वह सामने आकर जांच एजेंसियों को दें। पुलिस द्वारा उन्हें विधिसम्मत नोटिस भेजे जा चुके हैं और इसके अलावा फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस उनकी सुरक्षा की गारंटी दे रही है और जांच में शामिल होने के लिए बार-बार संपर्क किया जा रहा है, तो फिर उर्मिला सनावर जांच से क्यों बच रही हैं। यह जांच को प्रभावित करने जैसा प्रतीत होता है।। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग जरूरी है और कानून से कोई भी ऊपर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here