17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की तैयारियों की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

0
76


17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की तैयारियों की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज श्रीदेवसुमन नगर मंडल तथा शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जैसे स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, मैराथन दौड़ आदि की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप इन कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर सफल बनाएं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को गति देने का एक सुनहरा अवसर है। इसके माध्यम से जनता तक सरकार की योजनाओं और जनसेवा की भावना को पहुँचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, भावना चौधरी, वंदना बिष्ट, आशीष थापा, पूनम नौटियाल सहित कई पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here