हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश सरकार व बीकेटीसी उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।  

0
20


 

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश सरकार व बीकेटीसी उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।

 

 

 

श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में देश के यशस्वी एवं उर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर बुधवार को विशेष पूजायें संपन्न होगी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाये जाने का संकल्प है जिसके अंतर्गत आपदा राहत सहित सभी विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर दिव्यागों की सहायता सहित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होने हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा यह गौरव का विषय है कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उन्नति के पथ पर अग्रसर है।प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here