त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने को बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर  

0
27


त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने को बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विकासखंडों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके द्वारा आज दिनॉक-23/07/2025 को विकासखंड गरुड़ और बीडी पांडे कैंपस बागेश्वर पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरण, उनके प्रस्थान व वापसी स्थल और स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी गणों को स्वतंत्र, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव हेतु अवश्यक दिशा निर्देश दिये* गए।
साथ ही *जिलाधिकारी बागेश्वर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रवाईखाल में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर, मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही पोलिंग पार्टियों को सजगता से चुनाव करवाने हेतु निर्देशित किया और शुभकामनाएं दी।
बागेश्वर विकासखंड से 190, गरुड़ से 122 और कपकोट से 101 पोलिंग पार्टियां भेजी गईं। कपकोट की 48 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को ही रवाना हो गई थीं और वे सभी देर शाम तक अपने-अपने बूथों पर सुरक्षित पहुंच चुकी थीं

इस दौरान, इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here