बलूनी ने कहा पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी

0
15


बलूनी ने कहा पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुझे अवगत कराया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है जो अतिशीघ्र काम करना भी शुरू कर देगा आपको बता दे अनिल बलूनी ने कुछ समय पूर्व विदेश मंत्री से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी ताकि गढ़वाल लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। बलूनी ने बताया कि गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

अनिल बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की और इस पर प्रगति से मुझे अवगत भी कराया। बलूनी ने कहा पासपोर्ट ऑफिस खुलने से हमारे गढ़वाल के नौजवानों को शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाने हेतु पासपोर्ट के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें समय और धन की भी बचत होगी।
सांसद बलूनी ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में अभिजात्य वर्ग के लिए कही जाने वाली सेवायें आज आमजन के सहज रूप में सुलभता से उनके द्वार पर पहुँच रही है। यही विकसित भारत की ओर बढ़ने वाला मजबूत कदम है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here