मंत्री गणेश जोशी ने सभी विजयी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द हल करने की दिशा में कदम उठाएं।

0
22


मंत्री गणेश जोशी ने सभी विजयी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द हल करने की दिशा में कदम उठाएं।

देहरादून, 27 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित उनके शासकीय आवास पर नगर निकाय चुनाव में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विजयी हुए सभी पार्षदों ने मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और आपके कठिन परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने विजयी पार्षदों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब समय है जनता की सेवा में अपने प्रयासों को और अधिक मजबूत करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का भरोसा है और इसे बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी विजयी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द हल करने की दिशा में कदम उठाएं। उन्होंने सभी पार्षदों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद अल्पना राणा, योगेश घागट, मीनाक्षी नौटियाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here