जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना भाषण तक रोकना पड़ा।  

0
116


 

जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना भाषण तक रोकना पड़ा।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित कर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती कल्पना देवलाल और अन्य पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प पिथौरागढ़ को आदर्श और सुंदर शहर बनाना है और इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सकेगा और पिथौरागढ़ ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने बागेश्वर में थूक जिहाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तिक को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए। थूक जिहाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखण्ड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस राम को काल्पनिक बताती है और राम मंदिर निर्माण पर खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नियम विरुद्ध प्रदेश में जमीन खरीदने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। अब तक ऐसे 750 मामलों में कार्रवाई चल रही है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट के विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री श्री गणेश भंडारी, पूर्व् विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री बीना गंगोला, गोविंद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्री राजेंद्र रावत, श्री जगत सिंह खाती, श्री मथुरा दत्त जोशी, श्री वीरेंद्र बल्दिया, श्री केदार जोशी, श्री अंबिका बोरा, श्री डीआर भारती, श्री भगवती पुनेठा, श्री भूपेश, श्री राकेश, श्री दीपक कार्की, श्री किशन भंडारी जी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
———————-
सीएम धामी के समर्थन में लगे नारे

जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना भाषण तक रोकना पड़ा। सीएम धामी की अपील के बाद युवाओं ने नारेबाजी बंद की, जिसके बाद संबोधन शुरू हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here