बिग ब्रेकिंग : आप पर वीडियो एडिट कर दुष्प्रचार और आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप, सीएम धामी की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा

0
19
Breaking news Isolated vector icon. Sign of main news on dark world map background.


बड़ी ख़बर सीएम धामी की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा

भाजपा पार्टी ने अपने पत्र में इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट जारीकर्ता एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है

आप की सोशल मीडिया सेल ने की धामी के एक बयान के वीडियो के साथ छेड़छाड़, और हो गया मुकदमा दर्ज …

मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा था,भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा

बिग ब्रेकिंग : आप पर वीडियो एडिट कर दुष्प्रचार और आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप, सीएम धामी की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा

Breaking news Isolated vector icon. Sign of main news on dark world map background.

खबर अभी-अभी : भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी एवं पार्टी की छवि खराब करने एवम चुनाव आचार संहिता के उलंघन की शिकायत दर्ज कराई

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी की छवि खराब करने एवम चुनाव आचार संहिता के उलंघन की शिकायत दर्ज कराई हैं.इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी की और से आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक प्रवीण लेखवार ने देहरादून के डालनवाला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है । जिसमे आरोप लगाया गया है कि आप पार्टी की तरफ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। आप की सोशल मीडिया सेल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान दिए एक बयान के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है । इस एडिटेड वीडियो में दर्शाया गया है कि सीएम महिलाओं द्वारा भाजपा के बहिष्कार की बात स्वीकार रहे हैं । यह वीडियो आम आदमी पार्टी के नाम से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में एक पोस्ट से प्रसारित किया का रहा है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है । इस पोस्ट के जारीकर्ता ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी एवं भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है । इस संबंध में पार्टी की तरफ से उक्त आरोप के समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं । पार्टी ने अपने पत्र में इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट जारीकर्ता एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here