Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडसिंगली गांव में चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले...

सिंगली गांव में चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया बाघ, जंगल से बरामद हुआ शव

सिंगली गांव में चार साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया बाघ, जंगल से बरामद हुआ शव

घटना मंगलवार देर रात की है। बाघ के बच्चे को उठा ले जाने की खबर पुलिस को दी गई। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ।
देहरादून के सिंगली गांव में बाघ की धमक से दहशत बनी हुई है। बाघ एक चार साल के बच्चे को को आंगन से उठाकर ले गया। बच्चे को बाघ के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली घर के आंगन में था। तभी वहां अचानक बाघ और बच्चे पर झपट्टा मारा।इसके बाद वह उसे उठाकर ले गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग शुरू कराई। रातभर कांबिंग के बाद बच्चे का शव तड़के जंगल से बरामद हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments