Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखंडअब इंडियन नेशनल करप्ट पार्टी इसलिए भाजपा के हो गए प्रमुख महेंद्र...

अब इंडियन नेशनल करप्ट पार्टी इसलिए भाजपा के हो गए प्रमुख महेंद्र सिंह राणा

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा परिवार मे वृद्धि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा अपने सैकड़ो
समर्थको कार्यकर्ता के साथ भाजपा में शामिल

4 बार के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के नेतृत्व में कांग्रेस एवं निर्दलीय 108 जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा भाजपा में शामिल, बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
पार्टी में उनके सम्मान और भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा

अब इंडियन नेशनल करप्ट पार्टी इसलिए भाजपा के हो गए प्रमुख महेंद्र सिंह राणा

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कार्यों एवं भाजपा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर हम सब यहां आए हैं

राणा जी का कमाल, अब सिर्फ भाजपा के साथ , मजबूत हुआ यमकेश्वर, भाजपा को मिली ताकत

अच्छी खबर 4 बार के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के नेतृत्व में कांग्रेस एवं निर्दलीय 108 जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए

राणा जी को बधाई हो, भाजपा में हुए शामिल , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा परिवार मे वृद्धि के लिए चलाये जा रहे तीसरे चरण के अभियान मे ब्लॉक प्रमुख समेत 100 से अधिक पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पार्टी मुख्यालय मे सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष. महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए, लोकसभा चुनावों में 75 फीसदी मतप्रतिशत हासिल करने के लक्ष्य हासिल करने में जुटने का आह्वान किया

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में 4 बार के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के नेतृत्व में कांग्रेस एवं निर्दलीय 108 जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवीन सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनके सम्मान और भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा । उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जनता के साथ-साथ तमाम पार्टियों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी देख रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में आवाहन किया कि हम सबको मिलकर आने वाले लोकसभा, निकाय एवं एवं पंचायत चुनाव में पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलानी है। जिसमें सर्वप्रथम है लोकसभा चुनाव में पिछले चुनावों में मिले मतप्रतिशत को बढ़ाते हुए 75 फ़ीसदी से आगे ले जाना । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा क्योंकि कांग्रेस अब इंडियन नेशनल करप्ट पार्टी बन गई है लिहाजा वहां जो अच्छे लोग हैं वह लगातार भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं । सभी पार्टियों से भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखने वालों की सूची बहुत लंबी है जिसे संगठन पूर्णतया सोच विचार के बाद ही आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कार्यों एवं भाजपा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर हम सब यहां आए हैं । उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी हमे जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे पूर्ण क्षमता के साथ पूरा करने काम करेंगे । आने वाले सभी चुनावों में भाजपा की तय जीत को अधिक शानदार बनाने और संगठन की मजबूती के लिए हम अपना सर्वोच्च योगदान देंगे । प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में महेंद्र राणा के साथ पौड़ी से कनिष्ठ प्रमुख कलजीखाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, कनिष्ठ प्रमुख दरबार सिंह, जिला महामंत्री पौड़ी एवं वर्तमान प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, अध्यक्ष प्रधान संगठन कलजीखाल रमेश चंद्र शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में महेश चंद्र, देवेंद्र, विवेक नेगी, दीपक रावत, राकेश नैथानी, मस्तान सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, राजमोहन सिंह, ममता रावत, शारदा देवी, राकेश असवाल, यशपाल सिंह रावत, राजेश जोशी, ग्राम प्रधानों में अशोक रावत, संतोष रावत, राकेश, सुनील, नवीन, अजय पटवाल, गौतम नेगी, नवीन पटवाल, सर्वेश कोठारी, सूमा देवी, नीलम देवी, कमलेश्वरी देवी, उषा देवी, प्रभाकर डोबरियाल, चंद्र मोहन चौधरी दर्शन सिंह, कन्हैया सिंह, श्याम सिंह, रंगोली सिंह, कुलदीप सिंह, बिट्टू सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रूपचंद्र जखमोला, कैलाश कृष्ण सिंह, हरदीप सिंह, शोभन सिंह, धर्म सिंह सोहनलाल, सुनील बिष्ट प्रमुख रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments