अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

अलग- अलग घटनाओं में चोरी के माल के साथ 04 अभियुक्तों को किया गिरफतार
कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तगणों को घर से चोरी किए गये जिम के सामान के साथ किया गिरफ्तार
थाना डालनवाला पर दिनांक 14-11-2023 को वादी तनवीर आलम पुत्र फरीद अहमद निवासी- मोहिनी रोड, डालनवाला, जनपद देहरादून ने आकर प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 14-10-2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बलबीर रोड निकट देना बैंक आराघर स्थित घर से जिम की मशीनों की 11-11 रोडें, 40-40 किलो वजन के दो डम्बल, 7.5 किलो के दो डम्बल चोरी कर लिये हैं। उक्त प्रा0पत्र पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0 271/2023 धारा- 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनवारण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अभियुक्त गण (1) शाहनवाज पुत्र इरशाद (2) नईम पुत्र सलीम (3) शाबाज पुत्र वली मौहम्मद को बलबीर रोड़ लास्ट रैन बसेरे के गेट से चोरी किये माल के साथ गिरफ्तार किया गया एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
चोरी के माल के साथ 01 अभियुक्त को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 27/10/23 को वादी प्रदीप सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी टाइम स्क्वायर मॉल, सहस्त्रधारा रोड, थाना रायपुर देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की टाइम स्क्वायर मॉल में लगे जगवार कंपनी की टोन्टी नल पीतल के ढक्कन आदि सामान चोरी हो गए हैं, जिस पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 456/23, धारा 381 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आस-पास लगे लगभग 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया एवं सीसीटीवी फुटैज के अवलोकन व साक्ष्य संकलन के आधार पर दिनांक 16/11/23 को सी0क्यू0आई0 तिराहे के पास से अभियुक्त प्रभात पुत्र सुरेंद्र शाह निवासी गोविंद नगर सहस्त्रधारा रोड थाना राजपुर देहरादून, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर सी0क्यू0आई0 तिराहे के पास से चोरी के माल को बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पुताई का काम करता है और इसी की आड में टोन्टी व अन्य सामान चोरी कर कबाडी को बेच देता है।


