जनपद देहरादून- तीनपानी, नेपाली फार्म के पास दिखा एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद।

0
23


जनपद देहरादून- तीनपानी, नेपाली फार्म के पास दिखा एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद।

 

 

आज मंगलवार को ऋषिकेश कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि नेपाली फार्म के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद करने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से HC राजीव जोशी के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में फंसे हुए अज्ञात पुरुष के शव को बाहर निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

जिला पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here