Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखंडअमर उजाला संवाद 2023 में उत्तराखंड की आठ शख्सियतें आज होंगी सम्मानित...

अमर उजाला संवाद 2023 में उत्तराखंड की आठ शख्सियतें आज होंगी सम्मानित .

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड संवाद कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार सुबह नौ बजे से होगी। इस दौरान हर पल राज्य के विकास के पहलुओं पर बात होगी। उद्घाटन सत्र में जहां देश की नामी गिरानी हस्तियां अपनी बात रखेंगी तो समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे।

वहीं, इस दौरान अपनी सोच, प्रतिभाग, लगन, मेहनत के दम पर कुछ अलग करके राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने वाली हस्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। ऐसी आठ शख्सियतों को अलग-अलग श्रेणी में सम्मान दिए जाएंगे।

श्रेणी-उदीयमान प्रतिभा

1. राहुल रावत : कोटद्वार निवासी दिगंतरा कंपनी के संस्थापक। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए।
2. हेमलता कबडवाल : मुक्तेश्वर निवासी चित्रकार। नए संसद भवन में इनकी बनाई ऐपण कला को स्थान मिला। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
3. दिव्या नेगी : टिहरी निवासी युवा वक्ता। राष्ट्रीय युवा संसद में जी-20 पर भारत की भूमिका पर शानदार प्रस्तुति। कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
4. बबीता रावत: रुद्रप्रयाग निवासी किसान। 37 हजार वर्ग फीट भूमि हल चलाकर सब्जी, मशरूम उत्पादन। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
5. शिकायना मुखिया : देहरादून निवासी युवा गायिका। बॉलीवुड जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
6. रजत जैन-अर्पित जैन : देहरादून निवासी इनोवेटर। दुनिया की सबसे छोटी ईसीजी मशीन बनाई। नवाचार, पर्यावरण, कला-संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
श्रेणी: संस्कृतिकर्मी
बॉबी कैश : देहरादून निवासी गायक-संगीतकार। देश-विदेश में अपनी आवाज की धूम मचाई। संगीत साधना व कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
श्रेणी: सामाजिक कृतज्ञता
प्रभा देवी सेमवाल: रुद्रप्रयाग निवासी पर्यावरण रक्षक। बंजर भूमि पर खुद का जंगल उगाया। सामाजिक सरोकार व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments