चिकन के पीस कम देने का आरोप, रेस्तरां मालिक पर दाग दी गोली। केस हुआ दर्ज।

0
66


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चिकन के पीस कम देने के मामले में गोलीबारी का मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

शहर के प्रेमनगर इलाके में शुक्रवार की देर रात अपने ऑर्डर किए गए डिश में चिकन के कम टुकड़े परोसने का आरोप लगाया। इस मामले में रेस्तरां मालिक और उसकी पत्नी पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप लगाया गया है।

इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अशोक सेन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना करी किंगडम नामक उनके रेस्तरां में रात करीब 11.30 बजे हुई।

प्रेमनगर के स्टेशन हाउस अधिकारी इंस्पेक्टर पीडी भट्ट ने कहा कि अशोक सेन अपनी पत्नी के साथ रेस्तरां चलाता है। घटना के समय वह भी रेस्टोरेंट में मौजूद थी। दोनों रेस्तरां बंद करने की प्रक्रिया में थे।

उसी दौरान दोनों आरोपी अपनी कार में आए। वे रेस्टोरेंट के अंदर घुस गए और अशोक सेन पर अपनी डिश में चिकन के कम टुकड़े देने का आरोप लगाते हुए गालियां देने लगे। अशोक ने उन्हें शांत होने के लिए कहा।

हंगामा कर रहे ग्राहकों से उन्होंने कहा कि आज तो रेस्तरां बंद कर दिया है। अगर वे परोसे गए डिश से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें अगली सुबह मुफ्त में बदल देंगे।

इंस्पेक्टर ने कहा कि अशोक सेन का ऑफर सुनकर दोनों आरोपी शांत होने की जगह भड़क गए। खुद को हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का रिश्तेदार बताने लगे।

उन्होंने अशोक सेन को पीटना शुरू कर दिया। अचानक उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और अशोक सेन की पत्नी पर तान दी। वह इस विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही थी।

आरोपी ने फायरिंग करने के लिए अपनी लोडेड पिस्टल का ट्रिगर दबाने की कोशिश की। इसी दौरान अशोक सेन ने आरोपी के हाथ को धक्का दिया।

हवा में गोली चलने से दंपती बाल-बाल बच गए। इस बीच गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां इकट्ठा होने लगे। लोगों को जुटता देखकर दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर पीडी भट्ट ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार का पता लगा लिया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here