59 रन पर सिमटी राजस्थान, बेंगलुरु 112 रन से जीती:RR ने बनाया IPL हिस्ट्री का तीसरा सबसे छोटा स्कोर, पार्नेल ने लिए तीन विकेट

0
153


जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मेजबान टीम 172 रन का टरगेट चेज करते हुए महज 59 रन पर सिमट गई। यह IPL हिस्ट्री का तीसरा सबसे छोटा इनिंग टोटल है। दूसरा सबसे छोटा स्कोर भी RR के ही नाम है। 2009 में टीम 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब भी बेंगलुरु ने ही टीम को ऑलआउट किया था।

पिछले सीजन की फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल्स को इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने होमग्राउंड पर करारी हार झेलनी पड़ी। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 112 रन से हरा दिया।

लीग के सबसे छोटे स्कोर की बात करें तो यह रिकॉर्ड RCB के नाम दर्ज है। बेंगलुरु की टीम 2017 में कोलकाता के खिलाफ 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

इस जीत से RCB टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है। टीम के 12 मैचों के बाद 12 अंक हैं।

आज सुपर संडे है और दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here