Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम मौसम में भी मौसम खराब से परेशानी

0
159


उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी से मौसम सुहावना है। वहीं सोमवार को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य में भी मोका साइक्लोन का असर देखने को मिल सकता है। यहां भी बारिश की को लेकर अलर्ट है।

उत्तराखंड में मौसम को लेकर अलर्ट सामने आया है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में न्यूनतम टेंपरेचर माइनस में पहुंच सकता है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इसका विशेष ध्यान रखना पड़ेगा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिछोरागढ़ समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी होने की रिपोर्ट सामने आई है। यहां तापमान अधिकतम तापमान माइनस 0 डिग्री और अधिकतम 10 डिग्री रहेगा। सुबह और शाम को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं देहरादून में मौसम साफ रहेगा। दोपहर में बादल छाए रहेंगे। देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

केदारनाथ में माइनस 4 डिग्री रहेगा तापमान

वहीं केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी जरूरी सूचना है। यहां मौसम कभी भी बदल सकता है। फिलहाल सोमवार को केदरनाथ में अधिकतम तापमान 4 डिग्री रहेगा। हालांकि चिंता की बात ये है कि यहां न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंचेगा। ऐसे में धाम में दर्शन करने जा रहे बाहरी श्रद्धालुओं को अपनी सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here