दुखद खबर: उत्तराखंड का एक और लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ हुआ शहीद।

0
65


उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आई है देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए सीमा पर शहीद हो गया है मिली जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लॉक के गुनहगार गांव का रहने वाला रुचिन सिंह रावत राजौरी सेक्टर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं।

गौरतलब है कि शहीद रूचिन रावत 9 पैरा कमांडो थे, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में तैनात थे। शहीद रूचिन अपने बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी समेत 4 वर्षीय बच्चे को अपने पीछे छोड़कर देश के लिए शहीद हो गए हैं। उत्तराखंड के लाल रुचिन के शहीद होने की खबर से इलाके में शोक लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here