Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और उन के सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सोशल मीडिया में वायरल

0
116


उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी सुरक्षा टीम के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जानकारी मिली कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम की ओर जा रहे थे।

अचानक हरिद्वार हाईवे पर बीच सड़क पर मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा रोका गया और जाम और सड़क की समस्या कही गई। इतने में बात अचानक बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई।

वही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा उनके साथ भी सड़क पर रोड कर बदतमीजी की गई और सुरक्षाकर्मी के रोके जाने पर मारपीट पर उतर गया। मारपीट में उनका कुर्ता भी फट गया और सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फट गई।
हालांकि वीडियो में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति को पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here